UP News: रात के अंधेरे में गेहूं खरीद रहे केंद्र प्रभारी पर गिरी गाज, विधायक ने रंगे हाथ पकड़कर कराया सस्पेंड

ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने रोजा मंडी समिति में रात के अंधेरे में अवैध गेहूं खरीद का भंडाफोड़ किया। मौके पर 180 बोरा गेहूं जब्त किया गया। विधायक की सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने जांच की। आरएफसी मनिकंडन ए ने केंद्र प्रभारी त्रिपुरेश तिवारी को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।






संवाद सहयोगी, रोजा (शाहजहांपुर)। रोजा मंडी समिति में विपणन शाखा के क्रय केंद्र पर सोमवार रात गेहूं खरीद हो रही थी। जानकारी मिलने पर ददरौल विधायक अरविंद सिंह मौके पर पहुंच गए, जिस पर वहां मौजूद लोग भाग निकले। मौके पर 180 बोरे गेहूं पकड़ा गया।


विधायक की सूचना पर एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा अधिकारियों के साथ पहुंचे और जांच के निर्देश दिए। आरएफसी मनिकंडन ए. ने केंद्र प्रभारी त्रिपुरेश तिवारी को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। मंडी समिति में गेहूं क्रय केंद्र खोले गए हैं, लेकिन खरीद नहीं हो रही।

Post a Comment

أحدث أقدم
Freedom News 18
Freedom News 18

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume