कानपुर में फर्जी फर्म बनाकर 3.71 करोड़ की GST चोरी का खुलासा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

कानपुर में सहायक राज्य कर आयुक्त ने गोविंद नगर थाने में 3.71 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है।


संवाददाता, कानपुर। सहायक राज्य कर आयुक्त ने गोविंद नगर थाने में 3.71 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोपित पर कूटरचित दस्तावेजों से फर्जी फर्म का रजिस्ट्रेशन करने का आरोप है।

सहायक राज्य कर आयुक्त प्रभात चौधरी के अनुसार मुरादाबाद निवासी अरविंद सिंह ने सिंह इंटरप्राइजेज के नाम से फर्जी बोगस फर्म में स्क्रैप कारोबार दिखाया। जांच में सामने आया कि वर्ष 2025-26 में फर्म ने करीब 20.41 करोड़ रुपये की बिक्री दिखाई।


कागजों में इनवर्ड सप्लाई दिखा 3.67 करोड़ रुपये की आईटीसी हासिल की गई। वहीं, 2.6 करोड़ की आउटवर्ड सप्लाई दिखा 3.71 करोड़ की कर देनदारी दिखाई गई। गोविंद नगर इंस्पेक्टर रिकेश कुमार सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم
Freedom News 18
Freedom News 18

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume